• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल-सीआईएसएफ समन्वय बैठक, अवैध खनन रोकथाम और खदान सुरक्षा पर व्यापक मंथन।

Bynoorimedia@2015

May 26, 2026

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोयला भवन मुख्यालय में मंगलवार को बीसीसीएल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बीच महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अवैध कोयला खनन एवं कोयला चोरी पर प्रभावी रोक लगाने तथा उत्पादन एवं संचालन गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, वरीय सुरक्षा सलाहकार विपुल शुक्ला तथा डीआईजी सीआईएसएफ जितेंद्र तिवारी सहित कंपनी एवं सीआईएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

बैठक के दौरान खदानों की सुरक्षा को तकनीक आधारित बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को मजबूत करने तथा अवैध खनन और कोयला चोरी जैसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही बीसीसीएल के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में उत्पादन, परिवहन एवं औद्योगिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।

इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की उत्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सीआईएसएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से और अधिक सतर्क एवं सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि खदान क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए निरंतर निगरानी और समन्वित कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि बीसीसीएल प्रबंधन सुरक्षित कार्य संस्कृति, संसाधनों की सुरक्षा और निर्बाध उत्पादन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डीआईजी सीआईएसएफ जितेंद्र तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीआईएसएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझावों और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बीसीसीएल और सीआईएसएफ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए खदानों एवं औद्योगिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा कंपनी के परिचालन कार्यों को सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण में संचालित करना रहा।

#BCCL #CISF #CoalIndia #Dhanbad #CoalMining #MineSafety #IllegalMining #CoalBhawan #ManojKumarAgrawal #JitendraTiwari #JharkhandNews #BharatCokingCoalLimited #CoalSecurity #MiningNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed