धनबाद, 03 जुलाई 2026। पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों से सेवानिवृत्त होने वाले 31 श्रमिकों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल, मिठाई का पैकेट, घड़ी, सूटकेस, मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक टी पासवान सहित अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक टी पासवान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा, समर्पण और कंपनी के विकास में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सलाह दी कि सेवानिवृत्ति के बाद कंपनी से प्राप्त धनराशि का उपयोग सही और सार्थक कार्यों में करें।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी श्री एल. एल. वर्णवाल, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अभिषेक कुमार, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पुष्यमित्र, प्रशासन विभाग से श्री एम. के. ठाकुर, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि तथा विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और आत्मीय रहा, जहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की यादें साझा कीं और कंपनी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
#पूर्वीझरियाक्षेत्र #विदाईसमारोह #सेवानिवृत्तकर्मचारी #टीपासवान #एलएलवर्णवाल #अभिषेककुमार #पुष्यमित्र #एमकेठाकुर #धनबादसमाचार #कोलइंडिया #श्रमिकसम्मान #JharkhandNews #DhanbadNews #RetirementCeremony #EasternJharia #BreakingNews
