• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

कोयला भवन में बीसीसीएल महिला कल्याण समिति की बैठक।

Bynoorimedia@2015

Jul 9, 2026

धनबाद: कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में आज महिला कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बीसीसीएल महिला कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया ने की। इस दौरान महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल सुविधाएं, विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम), समुचित प्रकाश व्यवस्था और क्षेत्रीय स्तर पर महिला कल्याण समितियों के गठन जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) श्री हफीजुल कुरैशी, महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी) श्री सुधाकर प्रसाद, नोडल अधिकारी (वीआईपी सेल/एससी-एसटी प्रकोष्ठ) श्रीमती निर्मला किरण, सीएमओ (सीएचडी) डॉ. बंदना, विभागाध्यक्ष (कल्याण)-सह-समिति समन्वयक श्रीमती किरण रानी नायक, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजरी सिंह, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती गार्गी मुखोपाध्याय तथा श्रीमती योगिता सकलानी उपस्थित रहीं।

श्रमिक संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव

बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों की महिला प्रतिनिधियों श्रीमती सरोज गौतम (जनता मजदूर संघ), श्रीमती मंजू देवी (बिहार कोल माइनर्स यूनियन), श्रीमती रेखा कुमारी (धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ), श्रीमती प्रीति भारती (बिहार कोलियरी कामगार यूनियन) और श्रीमती जूली देवी (यूसीडब्ल्यूयू) ने सक्रिय भागीदारी करते हुए महिला कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए।

डॉ. बंदना बनीं समिति की नई अध्यक्षा

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पूर्व अध्यक्षा एवं सीएमएस डॉ. पूनम दुबे के सेवानिवृत्त होने के बाद सीएमओ डॉ. बंदना को समिति की नई अध्यक्षा नामित किया गया है। वहीं श्रीमती रानी गोस्वामी के स्थान पर श्रीमती रेखा कुमारी को समिति का नया सदस्य बनाया गया है। दोनों नव-नामित सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया तथा श्री मुरली कृष्ण रमैया ने शॉल और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

महिला सशक्तिकरण के लिए बीसीसीएल की अनूठी पहल

अपने संबोधन में श्री मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा गठित महिला कल्याण समिति कोल इंडिया में अपनी तरह की पहली महत्वपूर्ण पहल है, जो महिला कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने समिति की सदस्याओं से महिला हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संवेदनशील व समावेशी कार्यसंस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।

डॉ. बंदना ने कहा कि समिति महिला कर्मचारियों के हित, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों पर समन्वित और प्रभावी तरीके से कार्य करेगी तथा सभी सदस्याओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

  • कार्यस्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • महिला कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम का निर्माण।
  • क्षेत्रीय स्तर पर महिला कल्याण समितियों का गठन।
  • समिति सदस्यों को पहचान-पत्र जारी करना।
  • अस्पतालों और औषधालयों का नियमित निरीक्षण।
  • महिला कल्याण से जुड़े मामलों के समयबद्ध अनुपालन के निर्देश।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती किरण रानी नायक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed