• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

कोयला मंत्रालय के निदेशक (तकनीकी) बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने बीसीसीएल में संशोधित झरिया मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की।

Bynoorimedia@2015

Jul 10, 2026

कोयला मंत्रालय के निदेशक (तकनीकी) श्री बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में संशोधित झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत संचालित पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में झरिया कोयला क्षेत्र में आग एवं भू-धंसान जैसी चुनौतियों से निपटने तथा प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन निदेशक (तकनीकी/संचालन) बीसीसीएल श्री संजय कुमार सिंह के सचिवालय में हुआ। इस दौरान महाप्रबंधक (जेएमपी) श्री राजीव चोपड़ा , महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री कुमार मनोज सहित झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें आधारभूत संरचनाओं के विकास, कंक्रीट फ्लोरिंग, आवासों के रख-रखाव एवं स्वच्छता, निर्बाध पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था, एलटीएच एवं नॉन-एलटीएच परिवारों के सत्यापन और पुनर्वास, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ, मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट एवं कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से कौशल विकास, स्थायी आजीविका, माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट, निःशुल्क कोचिंग केंद्र की स्थापना, पुनर्विनियोजित कोष एवं डीएमएफटी के तहत वित्तीय प्रगति तथा खाली कराई गई भू-संवेदनशील साइटों पर पर्यावरण सुधार एवं वृक्षारोपण जैसे विषय शामिल रहे।

बैठक के दौरान श्री बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने सभी परियोजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों से परिवारों के सुरक्षित विस्थापन, बेलगड़िया एवं करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक आजीविका परियोजनाओं को पूरा करने पर बल दिया, ताकि झरिया कोयला क्षेत्र के प्रभावित परिवारों का जीवन स्तर अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

#BCCL #CoalMinistry #JhariaMasterPlan #RevisedJhariaMasterPlan #BirendraKumarThakur #SanjayKumarSingh #RajeevChopra #Jharia #Rehabilitation #JRDA #SkillDevelopment #Livelihood #DMFT #CoalMining #Dhanbad #Jharkhand #CoalNews #MiningNews #बीसीसीएल #झरियामास्टरप्लान #पुनर्वास #कौशलविकास #धनबाद #झारखंड #कोयलामंत्रालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed