धनबाद। धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अखिलेश मिश्र ने बुधवार को सोनारडीह, नॉर्थ उरीमारी एफएमसी परियोजना तथा शिवपुर साइडिंग का निरीक्षण कर कोयला लदान कार्यों और रेलवे परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माल लदान क्षमता बढ़ाने, रेक टर्नअराउंड समय कम करने तथा परिचालन दक्षता में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री अखिलेश मिश्र ने कोयला लदान से संबंधित उपलब्ध अवसंरचना, परिचालन व्यवस्था और लॉजिस्टिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नॉर्थ उरीमारी कोल माइंस कार्यालय एवं शिवपुर साइडिंग का भी निरीक्षण किया और रेलवे तथा संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कोयला परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने मार्ग में स्थित विभिन्न रेलवे साइडिंगों एवं रेल अवसंरचनाओं का भी अवलोकन किया तथा परिचालन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड, कोलकाता के वरीय सलाहकार (रेल) श्री सलिल कुमार झा, बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री के. के. सिंह सहित रेलवे, बीसीसीएल और संबंधित एजेंसियों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

#IndianRailways #DhanbadDivision #DRM #AkhileshMishra #CoalLoading #NorthUrimari #Sonardih #ShivpurSiding #BCCL #CoalIndia #RailFreight #Logistics #SalilKumarJha #KKSingh #Dhanbad #Jharkhand #RailNews #MiningNews #भारतीयरेल #धनबाद #अखिलेश_मिश्र #कोयला_परिवहन #बीसीसीएल #कोल_इंडिया #रेलवे #झारखंड
