धनबाद, 2 अप्रैल 2026: भारतीय रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मनीष सौरभ ने 2 अप्रैल 2026 को धनबाद मंडल में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior Divisional Commercial Manager) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
पूर्व में इस पद पर कार्यरत मोहम्मद इकबाल का स्थानांतरण धनबाद मंडल में ही वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (Senior Divisional Operations Manager) के पद पर कर दिया गया है।
मनीष सौरभ इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के 2014 बैच के अधिकारी हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है।
धनबाद मंडल में उनका अनुभव भी व्यापक रहा है। वे पहले डीटीएम/बरकाकाना, डीओएम धनबाद और वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
