• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वक़ारीब से मिले झारखंड पुलिस एसोसिएशन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष महताब आलम, पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा।

Bynoorimedia@2015

Jul 18, 2026

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री महताब आलम ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारीब से शिष्टाचार एवं औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की व्यावहारिक समस्याओं, जनकल्याणकारी विषयों तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में श्री महताब आलम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों एवं झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। उन्होंने सदस्यों के हितों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारीब ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों से संबंधित सभी समस्याओं पर संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सुविधाओं से जुड़े कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जमशेदपुर शाखा के सचिव विजेंद्र सिंह (ब्रिजेंद्र सिंह), संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मो. फिरोज आलम, अशोक तिवारी, संतोष कुमार प्रसाद, शमशाद आलम सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

#झारखंडपुलिसएसोसिएशन #महताबआलम #डॉएहतेशाम_वक़ारीब #पूर्वीसिंहभूम #जमशेदपुर #JharkhandPolice #PoliceWelfare #JamshedpurNews #JharkhandNews #PoliceAssociation #PoliceNews #EastSinghbhum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed