ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने सौंपा चेक, कंपनी ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
धनबाद। बीसीसीएल प्रबंधन ने न्यू बेनेडीह पैच स्थित एबीओसीपी (ABOCP) परियोजना में कार्यरत दिवंगत डोज़र ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह के आश्रितों को ₹25 लाख की अनुग्रह (एक्स-ग्रेशिया) राशि प्रदान की है। बुधवार को ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक (ब्लॉक-2) कुमार रंजीव ने दिवंगत कर्मी के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर एएमपीएल (AMPL) के प्रतिनिधियों सहित बीसीसीएल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रबंधन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 29 मई को आउटसोर्सिंग कंपनी अम्बे माइनिंग के माइनिंग फेस में हुई खदान दुर्घटना में डोज़र ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोयला भवन मुख्यालय एवं स्थानीय प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई थी।
बीसीसीएल प्रबंधन ने निर्धारित प्रावधानों के तहत दिवंगत ठेका कर्मी के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। चेक वितरण के दौरान कुमार रंजीव ने कहा कि कंपनी नियमों के अनुरूप प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बीसीसीएल एवं एएमपीएल प्रबंधन ने दिवंगत सोनू कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
#BCCL #SonuKumarSingh #KumarRanjiv #NewBenidih #ABOCP #CoalMineAccident #DhanbadNews #MiningNews #CoalIndustry #JharkhandNews #ExGratia #MiningSafety #BCCLNews #Block2Area #AmbeyMining
